Ro no D15139/23

समाधान शिविर पचपेड़ी : 5 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

41 हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ

धमतरी 09 मई 2025/ कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले मांग, शिकायत और समस्या संबंधी कुलं 5 हजार 100 आवेदन की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों में से 5 हजार 43 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। समाधान शिविर में 41 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद के अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश जैन, श्री आनंद यदु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर पचपेड़ी में कुल 41 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं की गोदभराई की गई। वहीं 8 बच्चों का अन्नप्राशन्न किया गया। इसी तरह 5 बच्चों को सुपोषण किट का वितरण भी किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को नया नल कनेक्शन दिया गया और खाद्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 5 लखपति दीदीयों को लौकी, बैंगन और अन्य पौधे वितरित किये गये। साथ ही सहकारिता विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को सरना बीज और किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय किया गया। श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को नया श्रमकार्ड बनाकर दिया गया और 2 हितग्राहियों के श्रमकार्ड का नवीनीकरण किया गया। पचपेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत रामपुर, पचपेड़ी, हंचलपुर, बोरझरा, गाड़ाडीह आर., सिलघट, सुपेला, सेमरा बी., सिलीडीह, सिलतरा, सिर्वे, कुम्हारी को शामिल किया गया।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!