Ro no D15139/23

Samantha-Raj Wedding: क्या सामंथा रुथ प्रभु से दूसरी शादी पर राज की एक्स वाइफ को लगी मिर्ची? बोल पड़ीं- डेस्परेट लोग डेस्परेट चीजें करते हैं

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की कथित दूसरी शादी की खबरों के बीच उनकी एक्स पत्नी श्यामली डे का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो गया. उन्होंने लिखा, “डेस्परेट लोग डेस्परेट चीजें करते हैं.” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सामंथा ने आज 1 दिसंबर को ‘द फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरु के साथ एक निजी समारोह में शादी रचा ली है. इस बात की जानकारी खुद सामंथा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही थीं, ऐसे में शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.

तमिलनाडु में हुई शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में पूरी तरह निजी तरीके से संपन्न हुई. केवल चुनिंदा परिवारजन और करीबी लोग ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. सामंथा ने इस मौके पर लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी. उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की हैं, जिन पर प्रशंसक लगातार प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

सामंथा की पहली शादी

सामंथा की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्य के साथ हुई थी, जो बाद में टूट गई. तलाक के बाद अभिनेत्री ने कई बार बताया था कि उन्होंने कठिन दौर का सामना किया, लेकिन फैंस लगातार उनके लिए खुशियों की वापसी की कामना करते रहे. ऐसे में उनकी नई शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया खूब देखने को मिल रही है.

इस बीच, राज निदिमोरु की पहली पत्नी श्यामली डे का एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चाओं को हवा दे रहा है. शादी की खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद श्यामली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया जिसपर लिखा था- “Desperate people do desperate things”. उनके इस बयान को इंटरनेट पर कई लोग राज और सामंथा की शादी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, न तो श्यामली और न ही राज ने इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है.

फिलहाल, सामंथा या राज की ओर से शादी को लेकर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया उनकी शादी की तस्वीरों और चर्चाओं से भरा हुआ है.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल