Ro no D15139/23

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थाई समिति की बैठक संपन्न

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थाई समिति की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव के प्रथम तल के सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण जिला पंचायत, खनिज विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य कराने के कहा गया। साथ ही गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बंद पड़े हैण्डपम्पों को शीध्र सुधार करने निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने कहा गया तथा प्लास्टिक री-सायकल हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में समिति की सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले, सदस्य  बीरम मंडावी, सदस्य  शीला राकेश सिन्हा, समिति के सचिव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, ईई लोक स्वास्थ्या यांत्रिकी विभाग  पलक कोठारी, जला समन्वयक एसबीएम जिला पंचायत  छोटे साहू, डीएमईआईओ स्वास्थ्य विभाग  रहीशा बेगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात

    बीजापुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए संचालित ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गाँव) योजना अब धरातल…

    Read more

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत