Ro no D15139/23

उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का अवहेलना पड़ी भारी शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा के सहायक शिक्षक संजय नायक एल.बी. निलंबित

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा के सहायक शिक्षक एल.बी. श्री संजय नायक को उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश का पालन करने में कोई रूचि नहीं लेने तथा स्वेच्छाचारिता अपनाने के मामले में उनके उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के सर्वथा विपरीत तथा कदाचरण की श्रेणी होने से छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विदित हो कि जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के आदेश 04 जून 2025 द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा संकुल लुड़ेग में श्रीमती शालेन कुजूर को पदस्थ किया गया है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के कार्यालयीन पत्र 10 जुलाई 2025 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा के सहायक शिक्षक एल. बी. श्री संजय नायक द्वारा संबंधित श्रीमती शालेन कुजूर को संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा
रहा है। इस संबंध में कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के पत्र 11 जून 2025 के द्वारा उपयुक्त संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूपारा के सहायक शिक्षक एल. बी. श्री संजय नायक के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित श्री संजय नायक, सहायक शिक्षक एल.बी. के द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश का पालन करने में कोई रुचि नहीं है, तथा स्वेच्छाचारिता अपनाई जा रही है।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….