Ro no D15139/23

संत हरकेवल तालाब का होगा कायाकल्प, 34 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक छठ घाट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

 
 

अम्बिकापुर 08 मई 2026/ शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित संत हरकेवल तालाब की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सुविधायुक्त छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर  मंजूषा भगत, सभापति  हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद श्री मनोज गुप्ता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि संत हरकेवल तालाब का सौंदर्यीकरण उनका “ड्रीम प्रोजेक्ट” रहा है। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। आने वाले समय में यह तालाब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त छठ घाट का निर्माण लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराएगा। अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वार्ड पार्षद श्री मनोज गुप्ता लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनकी पहल से वार्ड में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 34 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस विकास कार्य के अंतर्गत तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास, आकर्षक घाट निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्य को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनआस्था से जुड़े स्थलों को सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा धार्मिक-सांस्कृतिक विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे स्थान हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं। संत हरकेवल तालाब एवं छठ घाट के विकसित होने से विशेष रूप से छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संत हरकेवल तालाब शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल होगा।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं