Ro no D15139/23

सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, एफिडेविट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Sara Ali Khan: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कभी काशी, कभी महाकाल तो कभी केदारनाथ, सारा की मंदिर यात्राएं हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. खासतौर पर केदारनाथ मंदिर से उनका गहरा लगाव किसी से छिपा नहीं है. हर साल यहां पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करना जैसे उनकी एक परंपरा बन चुकी थी.

लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. केदारनाथ धाम में एंट्री को लेकर बने नए नियमों ने सारा अली खान को सीधे तौर पर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. अब उनके लिए यहां दर्शन करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि मंदिर प्रशासन ने आस्था से जुड़ी एक नई शर्त लागू कर दी है, जिसे पूरा करना जरूरी होगा.

केदारनाथ से खास जुड़ाव, अब आसान नहीं दर्शन

केदारनाथ मंदिर से खास लगाव रहा है. वह लगभग हर साल यहां भगवान शिव के दर्शन करने जाती रही हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रही हैं. लेकिन अब उनके लिए यह यात्रा पहले जैसी आसान नहीं रहने वाली है.

मंदिर प्रशासन का नया नियम

Badrinath-Kedarnath Temple Committee (BKTC) ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत मंदिर में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जो सनातन धर्म में आस्था रखते हैं. इतना ही नहीं, इस आस्था को साबित करने के लिए एफिडेविट देना भी जरूरी होगा.

सारा को भी देना होगा एफिडेविट

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने सारा अली खान का जिक्र करते हुए साफ कहा कि अगर वह मंदिर में दर्शन करना चाहती हैं, तो उन्हें लिखित रूप में यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है. यानी अब सारा को भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह नियमों का पालन करना होगा.

‘केदारनाथ’ फिल्म से जुड़ा है खास रिश्ता

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘Kedarnath’ की शूटिंग भी इसी धाम में हुई थी. इस फिल्म के बाद से उनका इस जगह से भावनात्मक रिश्ता और भी मजबूत हो गया. तभी से वह हर साल यहां आकर दर्शन करने की कोशिश करती रही हैं.

अब सारा क्या करेंगी?

इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सारा अली खान इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं. क्या वह एफिडेविट देकर अपनी आस्था जाहिर करेंगी या फिर इस पर चुप्पी साधेंगी, यह आने वाले समय में ही साफ होगा.

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग