Ro no D15139/23

सरस्वती पैंकरा उन्नत नस्ल की गाय पालन से  बनी आत्मनिर्भर

जशपुरनगर 05 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ।

दूध उत्पादन से बनी आत्मनिर्भर
सरस्वती वर्तमान में इन गायों से प्रतिदिन 14दृ15 लीटर दूध प्राप्त कर रही हैं। वह इस दूध को स्थानीय बाजार में बेचकर प्रतिमाह लगभग ₹20,000 की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से न केवल वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

      समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक…

    Read more

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थित देने के सख्त निर्देश

     कार्यालय समाप्ति 5.30 बजे भी आधार उपस्थित लगाकर ही जाएंगे 15 अगस्त के बाद से जिनका आधार उपस्थित दर्ज नहीं होगा उनका उस दिन का वेतन कटौती की जाएगी ई…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी