Ro no D15139/23

‘सरदार जी 3’ की ने पाकिस्तान में तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई वाली बनी इंडियन फिल्म

इंटरटेनमेंट डेस्क । दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवाद थम ही नहीं रहा है. हालांकि, विवादों के बीच भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. सरदार जी 3 इंडिया में रिलीज नहीं हुई है. लेकिन ओवरसीज फिल्म ने धमाल मचा दिया है. पाकिस्तान में तो फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
पाकिस्तान में तोड़े सारे रिकॉर्ड
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में सरदार जी 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 9 करोड़ PKR की कमाई की है. पाकिस्तान में वीकेंड पर कमाई के मामले में सरदार जी 3 ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. पाकिस्तान में फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. लोग फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं.
कराची में मल्टीप्लेक्स के मालिक और डिस्ट्रिब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि सरदार जी 3 ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही लगभग 9 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कमाए हैं.
मांडवीवाला ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे थिएटर में किसी भी इंडियन या पाकिस्तानी फिल्म के लिए ये अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है. महंगी टिकट और खराब मौसम के बावजूद लोग शायद इसलिए फिल्म देखने आए हैं क्योंकि स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां हैं. और पाकिस्तानी लोग अभी भी बड़े पर्दे पर अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं.”
फिल्म को लेकर विवाद
बता दें कि ये फिल्म 27 जून को ओवरसीज रिलीज हुई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और हानिया आमिर जैसे स्टार्स हैं. पलहगाम अटैक के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट की एंट्री बैन हो गई थी. ऐसे में जब हानिया आमिर के साथ दिलजीत की फिल्म आई तो खूब बवाल हुआ. इसी कारण से फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया. वहीं मेकर्स का कहना है कि पहलगाम अटैक से पहले ही फिल्म की कास्टिंग हो गई थी.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….