Ro no D15139/23

बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरडीह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम के अंतर्गत सरडीह ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस श्रेणी में सरडीह को देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि सरडीह की यह सफलता अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही ग्राम विकास को नई दिशा मिली है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है, जिससे अन्य ग्राम पंचायतों को भी सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह सम्मान सरडीह ग्राम को स्वच्छता एवं हरित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है, जो सामूहिक प्रयास और योजनाओं के बेहतर उपयोग का आदर्श उदाहरण है। लगभग 454 घरों वाले इस ग्राम में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय भी निवासरत है। ग्राम के सभी घरों में शौचालय का उपयोग सुनिश्चित किया गया है, वहीं 109 घरों में सिंचाई एवं अन्य उपयोग के लिए सौर ऊर्जा संचालित पंप लगाए गए हैं। इससे जल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहती है और किसानों को कृषि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। आधुनिक कृषि पद्धतियों के उपयोग से फसल उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। यहां के किसान उद्यानिकी फसल टमाटर, मिर्च, खीरा सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है।और गांव की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ हुई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी ग्रामवासी पूरी तरह सजग हैं। गांव में वृक्षारोपण और पौधों की नियमित देखभाल की जाती है, जिससे हरियाली बनी रहती है और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है। साथ ही  गांव में 12 सोलर स्ट्रीट लाइट भी स्थापित की गई हैं, जिससे रोशनी की बेहतर व्यवस्था के साथ ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।
सप्ताह में एक दिन सामूहिक स्वच्छता अभियान
स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हुए ग्राम में सप्ताह के एक दिन स्वच्छताग्राही समूह द्वारा सामूहिक साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है। ग्राम में न केवल सभी घरों में शौचालय हैं, बल्कि सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया गया है, जिससे स्वच्छता बनी रहती है और बीमारियों का खतरा कम हुआ है। अधिकांश घरों में एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा है, जिससे धुएं और प्रदूषण में कमी आई है। जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया है, जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई है और गांव में पानी की कमी नहीं रहती है। सरडीह ग्राम पंचायत की यह उपलब्धि न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और यह दिखाती है कि जागरूकता, सहभागिता और सही दिशा में प्रयास से ग्रामीण विकास की नई मिसालें कायम की जा सकती हैं।

  • Related Posts

    भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश* *मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च…

    Read more

    इन ग्रामों में होगा 1 अप्रैल को राजस्व शिविर राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण

     सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत