Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

*विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं*

रायपुर,21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दीपक नगर दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बढ़ती छात्र संख्या एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह निर्माण कार्य विद्यालय की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए सक्षम बन सकें। विद्यालयों में अधोसंरचना विकास, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

    *बिहान की दीदी के परिवार को समय पर मिली सहायता, मुश्किल दौर में बनी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सहारा* रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

    *कभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर*   रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन