रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 15 सितम्बर से गुजरात प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का अवलोकन किया तथा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
आज, 17 सितम्बर को दोपहर 1:15 बजे माननीय शिक्षा मंत्री यादव रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां वे गुजरात दौरे एवं शिक्षा से जुड़े नवाचारों के संबंध में मीडिया से चर्चा करेंगे।









