Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने पुलगांव, सेवती, बोरई, बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

विद्यार्थियों से चर्चा कर स्कूल में पढ़ाई की ली जानकारी

– शिक्षकों को स्कूल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश

– धान उपार्जन केन्द्र बिरेझर भी पहुंचे

प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधी एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले में ग्राम पुलगांव, सेवती और बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी एवं चारभांठा स्थित शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का फीडबैक लिया और शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ को बच्चों का प्रैक्टिकल एवं निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कर आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के ग्राम बड़े बिरेझर में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में उनसे विचार साझा किये। इस दौरान किसानों से बारदाना की उपलब्धता, टोकन की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को धान खरीदी एवं उठाव और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल