Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

बैडमिंटन कोर्ट में स्कूल शिक्षा मंत्री   यादव ने बैडमिंटन भी खेला

स्कूल शिक्षा मंत्री   गजेन्द्र यादव ने आज लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित रविशंकर स्टेडियम के समीप अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। मंत्री   यादव ने फीता काटकर इस नवीन खेल परिसर को जनता को समर्पित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री   यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक इंडोर सुविधा न केवल युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण देगी, बल्कि जिले में खेल को नई दिशा देने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को स्थायी लाभ मिलेगा। अब जिले के खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास के साथ बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
लोकार्पण के पश्चात मंत्री   गजेन्द्र यादव और कलेक्टर   अभिजीत सिंह ने नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन भी खेला। दोनों ने शॉट लगाकर कोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाओं का अनुभव लिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों ने सराहा।
इस अवसर पर कलेक्टर   अभिजीत सिंह, महापौर  अलका बाघमार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सभापति   श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती शशि द्वारिका साहू,   महेंद्र लोढ़ा, पार्षद   संजय अग्रवाल,  मनोज सोनी,   कुलेश्वर साहू सहित बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा ‘ सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान जारी

      रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ प्रदेश में सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उपरोक्त विषय के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन…

    Read more

    कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती रायपुर में व्यापक निरीक्षण अभियान, एक्सपायरी उत्पादों व दस्तावेजों की जांच; नियमों के पालन के सख्त निर्देश

      रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाजार में बिक रहे सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…