Ro no D15139/23

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

विधायक श्री प्रबोध मिंज ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत, परी सोनी को किया गया सम्मानित

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता श्री प्रणव कुमार सिंह, श्री सतीश खाखा, श्री मुरली चौहान, श्रीमती सुमन प्रधान, श्रीमती दीपमाला गुप्ता, मो. जावेद अहमद, श्री अजय निलेश कुजुर, श्रीमती रुपम सिंह, श्रीमती नम्रता पटेल एवं श्रीमती सलमा फरहीन द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। माननीय विधायक श्री मिंज द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा कु. परी सोनी, जिसने बोर्ड परीक्षा में 97þ अंक अर्जित कर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, को विधायक महोदय द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार 25,000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के विकास हेतु प्राचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष प्रमुख मांगें रखी गई जिसमें
प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, सायकल स्टैंड, मैदान का समतलीकरण,ओपन जिम की स्थापना विधायक श्री मिंज ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

इसके पश्चात “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विधायक श्री मिंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती आभा सिंह, धौरपुर सरपंच श्री वकील कुजुर, श्री संजय गुप्ता, वैभव सिंह देव, श्री ब्रह्म देव गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, श्री अभिषेक पावले, उप सरपंच श्री बबलू गुप्ता,  श्री राजू मानिकपुरी, धौरपुर एसडीएम श्री जे.आर. शतरंज, तहसीलदार सुश्री चित्रलेखा चंद्रवंशी, बीईओ श्री मनोज कुमार वर्मा, अभिभावक प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र बारीक, श्री इन्द्रदेव गुप्ता, श्रीमती आभा सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत