Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

पात्र शिक्षक 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ 
लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में संचालनालय का पत्र क्रमांक शि.क.प्रको./02/स्मृति पुरस्कार/2025/36, दिनांक 08 जुलाई 2025 के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

यह पुरस्कार शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान, नवाचार, छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है।

आवेदन की प्रक्रिया व पात्रता के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward के माध्यम से किया जा सकता है।पंजीकरण की तिथि 08 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक। शिक्षक का न्यूनतम आयु 45 वर्ष (दिनांक 31.12.2024 तक) होनी चाहिए। सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता के लिए 15 वर्ष, प्राचार्य के लिए 20 वर्ष, एवं शिक्षाकर्मी के लिए 12 वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है। केवल वे शिक्षक पात्र होंगे जो विद्यालय में नियमित रूप से अध्यापनरत हैं।संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, अतिथि शिक्षक, बीआरसी/सीआरसी समन्वयक, प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक इस पुरस्कार हेतु अयोग्य होंगे। 31 दिसंबर 2024 के पहले सेवानिवृत्त शिक्षक पात्र नहीं होंगे। शिक्षकों के विरुद्ध कोई विभागीय या न्यायिक प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। चयनित शिक्षकों को ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण देना अनिवार्य होगा। जिले से अधिकतम 2 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां चयनित कर राज्य स्तर पर भेजी जाएंगी।

इच्छुक शिक्षक पोर्टल पर लॉग-इन कर आवश्यक दस्तावेज़ एवं विवरण के साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर उचित मान्यता मिल सके।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!