Ro no D15139/23

त्वरित कार्यवाही से विद्यालयीन वातावरण सुरक्षित एवं संतुलित

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि: चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श से स्थिति स्पष्ट

धमतरी 19 फ़रवरी 2026/- धमतरी जिले अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा, विकासखंड–कुरूद में दिनांक 13.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 35 छात्र-छात्राओं के हाथों पर हल्के खरोंच के निशान पाए गए। संबंधित विद्यार्थियों से चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खरोंच लगभग एक माह पूर्व आपसी देखा-देखी (अनुकरण) के कारण सेफ्टीपिन से स्वयं द्वारा लगाई गई थी।
तत्काल स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों का परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। किसी प्रकार की गंभीर चोट, संक्रमण अथवा मानसिक आघात की स्थिति नहीं पाई गई तथा किसी विशेष चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में खरोंच के निशान भी लगभग समाप्त हो चुके हैं।
बच्चों एवं पालकों से विस्तृत चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि घटना का नशे, अंधविश्वास अथवा काला जादू से कोई संबंध नहीं है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें इस प्रकार के व्यवहार के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही पालकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर सभी को जागरूक किया गया तथा घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन के निर्देश संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है ।
विद्यालय में जीवन-कौशल, नैतिक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?