Ro no D15139/23

विद्यालय स्तरीय पालक शिक्षक बैठक का 06 अगस्त को होगा आयोजन

अम्बिकापुर 04 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त 2025 को जिले के सभी 2045 शासकीय विद्यालयों में किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर होने वाली इस प्रथम पालक शिक्षक बैठक की अध्यक्षता संबंधित संस्था के संस्था प्रमुख करेंगे। बैठक में संबंधित शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक, शिक्षक, एसएमसी/एसएमडीसी के सदस्य काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर, शिक्षाविद शामिल रहेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा ने बताया कि बैठक में चर्चा के लिए राज्य कार्यालय से 12 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा विद्यालय की आवश्यकतानुसार अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जायेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अध्ययन अध्यापन में आने वाली समस्याएं, शाला त्यागी, अनियमित उपस्थिति, शासन की विद्यार्थी हितकर योजनाएं आदि सभी बिंदुओं पर इस मेगा बैठक में चर्चा की जायेगी। समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। इस बैठक के सुचारू आयोजन हेतु विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल अंतर्गत आने वाली सभी शालाओं हेतु संबंधित संकुल प्राचार्य नोडल अधिकारी होंगे। बैठक के निरीक्षण हेतु जिला स्तर से निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों को एक-एक संकुल आबंटित किया जाएगा। ये अधिकारी उन्हें आबंटित संकुल अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन कलेक्टर सरगुजा को उपलब्ध कराएंगे ।इस पालक शिक्षक बैठक के सफल आयोजन से पूरे जिले में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होगा तथा पालकगण अपने बच्चों की पढ़ने-लिखने की प्रगति से अवगत हो सकेंगे ।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल