Ro no D15139/23

जिले में हुआ ”साइंस ऑन व्हील्स“ का शुभारंभ विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स एवं जल संरक्षण के बारे में दी जा रही शिक्षा

रायपुर, 15 जून 2026/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड आरंग के ग्राम राखी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  अंतरिक्ष केंद्र, रायपुर से राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान जागरूकता अभियान “साइंस ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इस पहल को प्लाक्षा विश्वविद्यालय, आईआईटी मंडी तथा इसरो पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में छह घंटे का हैंड्स-ऑन विज्ञान प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रॉकेट एवं उपग्रहों की कार्यप्रणाली, भारत के अंतरिक्ष अभियानों, रोबोटिक्स एवं जल संरक्षण, स्वच्छ जल एवं सतत विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र श्री एस.एस. बजाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीएसएनएल छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री वी.के. छबलानी, प्लाक्षा विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विज्ञान संचारक डॉ. रुचा जोशी तथा एयरोस्पेस इंजीनियर एवं प्लाक्षा विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशांक तमास्कर भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स