Ro no D15139/23

बूस्टर लगाने भोपाल से पहुंचे वैज्ञानिक सकालो पिग फार्म में देश का पहला अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ट्रायल जारी

 

अम्बिकापुर 06 जून 2026/   शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च 2026 से जारी है। इस महत्वपूर्ण परीक्षण के तहत बूस्टर डोज लगाने एवं ट्रायल की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल के वैज्ञानिक अंबिकापुर पहुंचे।
फार्म प्रबंधक डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि ASF वैक्सीन का विकास NIHSAD, भोपाल के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। वैक्सीन ट्रायल का संचालन पशुपालन विभाग के संचालक के निर्देशानुसार किया जा रहा है। ट्रायल के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश, डॉ. सेंथिल कुमार तथा डॉ. राजू कुमार समय-समय पर शासकीय सुकर फार्म का दौरा कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फीवर(ASF) सूअरों में होने वाली अत्यंत घातक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है। यह रोग घरेलू एवं जंगली दोनों प्रकार के सूकरों को प्रभावित करता है। वर्तमान में इस बीमारी का कोई प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है तथा वैक्सीन अभी परीक्षण एवं अनुसंधान के चरण में है।
उल्लेखनीय है कि देश में  ASF वैक्सीन का यह प्रथम ट्रायल है। वर्तमान समय में भारत सहित विश्व के अधिकांश देशों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के लिए कोई पूर्ण रूप से स्वीकृत व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस वैक्सीन का सफल परीक्षण सूकर पालन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. के. मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के दौरान सभी वैज्ञानिक मानकों एवं जैव-सुरक्षा (बायोसिक्योरिटी) उपायों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का परीक्षण सफल रहता है, तो इसका लाभ न केवल भारत बल्कि विदेशों के सूकर पालकों को भी मिलेगा तथा इस बीमारी से होने वाली भारी आर्थिक क्षति को कम करने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल