
प्रथम काउंसलिंग उपरांत अनुपस्थित अभ्यर्थियों के रिक्त सीटों के विरूद्ध राज्य कार्यालय से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार सरल क्रमांक 254 से 297 तक बालकों के लिए एवं सरल क्र. 309 से 366 तक बालिकाओं के लिए द्वितीय काउंसलिग का आयेाजन 29 मई 2025 दिन गुरूवार को प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर नगर में समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक होगी।
रिक्त सीटों के विरूद्ध अ.ज.जा. वर्ग में 09, डीएनटी, एनटी.एसएनटी में 06 और विशेष आरक्षित अ.ज.जा. वर्ग में 04 बालकों का एवं अ.ज.जा. वर्ग के 16, पहाड़ी कोरवा के 04, डीएनटी, एनटी.एसएनटी 12 और विशेष आरक्षित अ.ज.जा. वर्ग के 06 बालिकाओं को द्वितीय काउंसलिंग में चयन किया जाएगा।









