Ro no D15139/23

सभी विकास खंड में मतदान दलों को दिया जा रहा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

जशपुरनगर 12 फरवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देशन में जिले के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए सभी विकास खंडों में मतदान दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया रहा है।
जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखंड, कुनकुरी विकासखंड, फरसाबहार विकासखंड, बगीचा विकासखंड में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन के नियम, प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1 मतदान अधिकारी 2 और मतदान अधिकारी 3 के कार्यों को विस्तार से बताया जा रहा है ।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन के नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण विशेष रूप से अधिकारियों को निर्वाचन की प्रक्रिया को सही और निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी,और निष्पक्ष हो सके। मतदान अधिकारी को निर्वाचन के प्रत्येक चरण के बारे में बताया जाता है, जैसे नामांकन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा।

अधिकारियों को मतदाता सूची की जाँच करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि मतदान केंद्र पर सही मतदाता उपस्थित हैं और उनका नाम सूची में दर्ज है। मतदान कक्ष की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्हें यह भी बताया जाता है कि मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान करवाना सुनिश्चित करें। मतदान अधिकारी को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायतों का समाधान करना भी रहता है।

मतदान प्रक्रिया की निगरानी मतदान अधिकारी को यह बताया जाता है कि वह मतदान केंद्र पर होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी करें, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो।
मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित कानून, नियम और निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे