Ro no D15139/23

पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित निविदा पश्चात अनुबंध करते हुए मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र कराया जाएगा प्रारंभ

जशपुरनगर 13 फरवरी 2026 / समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक 5 माह पहले मिली 23.96 करोड़ की मंजूरी, टेंडर अटका के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग लंबाई 11.50 कि.मी. का निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2396.94 लाख का 08 सितम्बर 2025 को प्राप्त हुई है, प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार तकनीकी स्वीकृति राशि 2322.58 लाख 24 सितम्बर .2025 को जारी करते हुए निविदा लगाई गई थी। निविदा आमंत्रण में निविदाकार मेसर्स कैपकॉन प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. जशपुर के द्वारा भरे गये दर 20.1111 प्रतिशत कम एस.ओ.आर. को स्वीकृत करते हुए निविदाकार को 01 जनवरी 2026 को स्वीकृति पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा कर अनुबंध करने हेतु लेख किया गया, परन्तु निविदाकार द्वारा निर्धारित समयावधि में अनुबंध नहीं करने के कारण एन.आई.टी. की कंडिका 8.1.1 के तहत् शासन के पक्ष में अमानत राशि राजसात करते हुए पुनः द्वितीय निविदा आमंत्रण लगाई गई है एवं 03 मार्च 2026 को खोली जावेगी। मार्ग का निविदा पश्चात अनुबंध करते हुए मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जावेगा।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….