Ro no D15139/23

सचिव अवनीश शरण ने किया विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

*खरीदी व्यवस्था का बारीकी से किया अवलोकन*

*शासन की मंशानुरूप पारदर्शिता से धान खरीदी करने के दिए निर्देश*

रायपुर, 17 नवम्बर 2025/ आयुक्त नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आयुक्त, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री अवनीश शरण ने जिले के प्रवास पर बलरामपुर , रामानुजगंज, वाड्रफनगर अंतर्गत विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बड़कीमहरी, तातापानी, भँवरमाल, रामानुजगंज, महावीरगंज, विजयनगर, त्रिकुंडा, स्याही एवं वाड्रफनगर धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर खरीदी की स्थिति, सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसानों को मिल रही व्यवस्था का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने प्रत्येक केंद्र में धान के सुरक्षित रख-रखाव, बारदाने की उपलब्धता, डैनेज, काटे गए टोकन, पंजीकृत किसानों की संख्या और खरीदी किए गये धान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, तौल मशीनें, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच कर गुणवत्ता का आंकलन किया और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता व सटीकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भँवरमाल केंद्र में प्रभारी सचिव ने धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी संबंधित जानकारी ली। किसानों ने बताया कि समिति में टोकन कटवाने और धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रभारी सचिव ने समिति प्रबंधक से टोकन काटने की प्रक्रिया, पंजीकृत लघु, सीमांत और बड़े किसानों की संख्या तथा खरीदी से संबंधित विभिन्न पंजीयों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र में काटे गए टोकनों की समरी शीट का अवलोकन कर खरीदी की प्रगति का आकलन किया।

श्री शरण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी अवधि में केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें, किसानों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया निर्बाध बनी रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप केवल वास्तविक पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री चेतन बोरघरिया सहित संबंधित एसडीएम व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर लगातार आपराधिक गतिविधियों, आमजन में भय का वातावरण एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

      कोरबा 31 जुलाई 2026/जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम एक ही स्थान पर मिल रहा आवश्यक मार्गदर्शन और समयबद्ध समाधान समय और धन दोनों की हुई बचत, श्री चीन्हा राम को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र

    कोरबा 31 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु केंद्र सुशासन की प्रभावी कड़ी बन रही हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पहले…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल