Ro no D15139/23

एन एच 343 बाइपास निर्माण कार्य का जिले के प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने शहर के निर्माणधीन सड़कों एवं एनएच-343 के अंतर्गत संजयनगर से रजपुरी खुर्द तक निर्माणाधीन अम्बिकापुर बाइपास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिल के प्रभारी सचिव ने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव डॉ सिंह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ध्यान में रखा जाए।
बता दें कि एनएच-343 बाइपास की कुल लंबाई 13.700 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 19 पाइप पुलिया और 7 बॉक्स पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है। बाइपास के निर्माण से शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।
इस दौरान मुख्य अभियंता (रा.रा.) रायपुर  ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता श्री जे.पी. तिग्गा, कार्यपालन अभियंता    आर.डी. ताम्ब्रे, सहायक अभियंता    निखील लकड़ा तथा संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध