Ro no D15139/23

कन्या शिक्षा परिसर दुगली : कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 26 जून को

24 जून तक कर सकते है आवेदन

धमतरी । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी 26 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय श्रृंगीऋषि अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 24 जून तक अधीक्षक, आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर दुगली के कार्यालय में जमा कर सकतीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सादे कागज में आवेदन पत्र, बायोडाटा, आवेदिका का नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि, निवास स्थान, पांचवीं में उत्तीर्ण संस्था का नाम और प्राप्त ग्रेड, कक्षा पांचवीं की अंकसूची जमा करना होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली पूरी तरह आवासीय है। यहा वर्तमान में पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। इस परिसर में पढ़ने वाली छात्राओं को 750 रूपये शिष्यवृत्ति और पोषण आहार के लिए 60 रूपये प्रति छात्रा की दर से हर माह दी जाती है। यहां प्रवेश के लिए पांचवीं मे कम से कम ंबी-ग्रेड प्राप्त करने वाली छात्राएं पात्र होंगी। परिसर में प्रवेश के लिए 80 प्रतिशत सीट अनुसूचित जनजाति, 15 पतिशत अनुसूचित जाति और 5 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ