Ro no D15139/23

सरगुजा 30 कोचिंग हेतु चयन परीक्षा संपन्न कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 548 विद्यार्थी हुए शामिल

सरगुजा 30 कोचिंग हेतु चयन परीक्षा संपन्न
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 548 विद्यार्थी हुए शामिल
 
अम्बिकापुर 29 जून 2025/ जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित “सरगुजा 30“ कोचिंग के लिए चयन परीक्षा का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विकासखंडों से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के कुल 548 विद्यार्थी शामिल हुए।
परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केंद्रे पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से किया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
सरगुजा 30 कोचिंग का उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करना है। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जल्द जारी होगा परीक्षा परिणाम

जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार चयन परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा और पात्र विद्यार्थियों की सूची निर्धारित समय सीमा में प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ की जाएंगी ताकि वे आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
चयन परीक्षा के दौरान जिला स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा की सुचारु व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। “सरगुजा 30“ जिले के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    कोण्डागांव के युवा ने बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रतिभा और दृढ़ संकल्प जब एक साथ मिलते हैं, तो विपरीत परिस्थितियाँ भी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसका जीवंत उदाहरण…

    Read more

    रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

    रायपुर, 22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले तथा निम्समे, हैदराबाद के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भाटापारा…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने