Ro no D15139/23

संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी 01 और 02 जून को जगह के लिए होगी काउंसलिंग काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थी चुन सकेंगे संस्थान, काउंसलिंग के बाद 09 जून तक लेना होगा प्रवेश।

जशपुर 26 मई 2026/ संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में नवीन प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा उपरांत बालक-बालिका की संयुक्त प्रावीण्य सूची तैयार कर जिले के आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। जिसका जशपुर एन आई सी की वेबसाइट में अवलोकन किया जा सकता है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग का कटऑफ 155, अनुसूचित जाति वर्ग का 147, अन्य पिछड़ा वर्ग का 192 तथा अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 215 अंक है।
प्रवेश के समय चयनित विद्यार्थियों को 8वी की अंकसूची की मूलप्रति और 02 फोटोकॉपी , स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूलप्रति और 03 फोटोकॉपी , आधार कार्ड की मूलप्रति और 03 फोटो कॉपी, अपार आईडी और विद्यार्थी पेन नंबर , आय प्रमाणपत्र की मूलप्रति, जाति और निवास प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं 02-02 फोटोकॉपी ,  बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा मेडिकल जांच रिपोर्ट, 06 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और माता-पिता के 03-03 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
संस्थान चयन हेतु 01 जून को अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं 02 जून को अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन सुबह 11 बजे से संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में किया जाएगा।
प्राचार्य विनोद गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को आवंटित संस्थान में 09 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना होगा। निर्धारित तिथि के बाद रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को चयन सूची के क्रम अनुसार ही बुलाया जाएगा।  विलंब से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए विद्यार्थी काउंसलिंग के निर्धारित समय 11:00 बजे से आधा घंटा पूर्व  अपने पालक के साथ ही उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      1. मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा…

    Read more

    जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

      विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर,05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस