Ro no D15139/23

व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी

*22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन*

रायपुर, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा मंडल से प्राप्त परिणामों के आधार पर कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं अभ्यर्थीवार प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे 36 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक 38 एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 39 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे और अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 54-54 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची एवं विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान