Ro no D15139/23

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

 

राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी उन्मूलन हेतु चयनित पायलेट ग्रामों में छुरिया विकासखंड के ग्राम मासुल, राजनांदगांव विकासखंड (घुमका) के ग्राम खैरझिटी एवं बुंदेलीकला, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुसराकला शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चयनित ग्रामों में टीबी उन्मूलन के लिए माय भारत वालंटियर्स एवं एनसीसी केडेट के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, घर-घर सर्वे, दिवाल लेखन, ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारत वालंटियर्स एवं एनसीसी केडेट को 5 दिसवीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही समुदाय में मितानिनों के साथ समन्वय कर ग्राम को टीबी मुक्त बनाने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया ने बताया कि पायलट ग्रामों हेतु कुल 25 माय भारत वालंटियर्स एवं 25 एनसीसी केडेट का चयन किया गया है। उन्हें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होने वाले गतिविधियों से अवगत कराया गया है। माय भारत वालंटियर्स एवं एनसीसी केडेट द्वारा चयनित ग्रामों में समय-समय पर टीबी जन जागरूकता संबंधी विविध प्रकार की गतिविधियां की जायेगी। इनके माध्यम से टीबी के लक्षणों की पहचान, जांच हेतु बलगम संग्रहण एवं टीबी के उपचार तक ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि 25 दिसम्बर 2026 तक घुमका क्षेत्र में हैण्ड हेल्ड मशीन के माध्यम से एक्स-रे कराया जाएगा। जिनके एक्स-रे में संदेहास्पद पाये जाने पर उनकी जांच नॉट मशीन से कराया जाएगा एवं टीबी पाजीटिव पाये जाने पर तत्काल टीबी का उपचार प्रारंभ कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं सार्वभौमिक प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल