Ro no D15139/23

पीएम अजय योजना से अनुसूचित जाति वर्ग को स्वरोजगार का अवसर

लघु उद्योग एवं व्यापार हेतु ऋण और अनुदान की सुविधा
पात्र आवेदक जिला अंत्यावसायी समिति में करें आवेदन

रायपुर 26 दिसंबर 2025।   जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत लघु उद्योग एवं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ऋण स्वीकृत कराया जाता है।

योजना के अंतर्गत ऋण इकाई लागत की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि शासन द्वारा 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपये तक का अनुदान देय होगा। इसके माध्यम से किराना दुकान, चाट एवं फास्ट फूड सेंटर, बेकरी, चाय-नाश्ता केंद्र, सैलून/ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, मशरूम उत्पादन, डिटर्जेंट पाउडर निर्माण, पशुपालन, मछली पालन, बकरी एवं मुर्गी पालन, कंप्यूटर हार्डवेयर मरम्मत, इलेक्ट्रिक मोटर पंप मरम्मत, स्टेशनरी, मनिहारी, प्लास्टिक एवं बर्तन दुकान, फर्नीचर, स्टील फैब्रिकेशन सहित अनेक आयजनित व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
पात्र इच्छुक आवेदक ऋण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय कलेक्टर परिसर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. रायपुर, कक्ष क्रमांक-34, द्वितीय तल में भी जमा कर सकते हैं।

पात्रता की प्रमुख शर्तें
आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए, आवेदक जिले का मूल निवासी हो, वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक न हो, आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

यह शपथ पत्र देना होगा कि पूर्व में किसी भी शासकीय योजना के अंतर्गत ऋण अथवा अनुदान का लाभ नहीं लिया गया है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को एथलेटिक्स की स्पर्धाओं ने दर्शकों में…

    Read more

    भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश* *मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत