Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं से किसानों के लिए धान विक्रय करना हुआ आसान, धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हुए किसान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। पारदर्शी व्यवस्था और आसान प्रक्रियाओं ने किसानों का धान विक्रय अब और अधिक सुगम, सरल और सुविधाजनक बना दिया है।
अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुडेसा के रहने किसान  मीना राम विश्वकर्मा ने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी एक एकड़ 16 डिसमिल जमीन से 21 क्विंटल धान उपार्जन हेतु वे मेंड्राकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि समिति में टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
किसान   विश्वकर्मा ने बताया कि उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही नमी परीक्षण, धान की गुणवत्ता जांच और अन्य प्रक्रियाएं तुरंत पूर्ण की गईं। इसके बाद बारदाना उपलब्ध कराया गया और धान की तौल पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के शासन में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान मूल्य मिलने से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ हो रहा है। इससे किसान अधिक सशक्त और समृद्ध बन रहे हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला में शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिये सुविधाएं बेहतर की गई हैं, जिससे धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में धान खरीदी व्यवस्था लगातार बेहतर और अधिक पारदर्शी बनाएं रखने के लिए निगरानी दल निरीक्षण कर रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ 0 सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ 0 सरसों की खेती से बढ़ी आय की उम्मीद, खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम* रायपुर, 2…

    Read more

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

      धमतरी में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ में युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, एआई प्रशिक्षित 100 युवाओं को प्रमाण-पत्र एवं 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन