Ro no D15139/23

सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा ने बांटे कंबल,साड़ी और ट्रैकसूट

पिछले डेढ़ दशक से प्रतिवर्ष सुदूर वनांचल के जरूरतमंद लोगों कड़कड़ाती ठंड से राहत देने के पावन उद्देश्य को लेकर सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा द्वारा गर्म कंबल,साड़ी एवं बच्चों के कपड़े वितरित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में रविवार 14दिसंबर को बोड़ला विकासखंड के मिनमिनिया जंगल में सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली के नेतृत्व में 42 सदस्यों ने अपनी सेवा धर्म का निर्वहन किया और मिनमिनिया,गजई डबरी तथा घुघवा दहरा के 300 लोगों को कंबल,साड़ियां तथा बालिकाओं को कपड़े तथा बालक आश्रम के 34नन्हे बालकों को ट्रैक सूट प्रदान किया साथ ही नेकी की दीवार सोच के तहत पहनने लायक अन्य कपड़े बड़ी संख्या में वितरित किए गए।ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरे की अविस्मरणीय मुस्कान देखने लायक था।बच्चों ने ट्रैक सूट पहने हुए हमारे लौटते तक मैदान में ही समय गुजारा।ग्रेसियस नर्सिंग कॉलेज नेवारी के स्थानीय संचालक श्री राजेश पांडेय ने कॉलेज की ओर से आश्रम के बच्चों को शर्ट वितरित किए साथ ही वाहन उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। ग्राम सरपंच श्री बलराम नेताम,आश्रमअधीक्षकश्रीसंदीप मानिकपुरी शिक्षक चतुर सिंह मेंरावी शाला संगवारी श्री सुकदेव मेंरावी जी बड़ी सुंदर व्यवस्था की तथा कार्यक्रम के संपन्न होते तक साथ रहे।सरपंच श्री बलराम नेताम ने सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा को हृदय से धन्यवाद दिया कि हमने गांव के जरूरतमंदों को सहयोग किया।हम सभी के लिए नाश्ते एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था अधीक्षक श्री संदीप मानिकपुरी जी ने प्रेम पूर्वक किया जिसके लिए सभी वरिष्ठजनों ने उन्हें और उनकी टीम तथा विभाग को अनेक आशीर्वाद दिये।सदस्य श्री आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि सभी वस्तुएं सीनियर सिटीजन के सदस्य स्वयं के द्वारा राशि इकट्ठे कर के खरीदे थे जिसमें 200रुपए से लेकर 10हजार रुपए तक की राशि स्वेच्छापूर्वक दी गई थी।सीमित संसाधन और अधिकांश सदस्य पेंशनर एवं कुछ अन्य लोग होने के बाद भी अपनी सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी को हम लोग डेढ़ दशक से पूर्ण करते आ रहे हैं और संकल्पित हैं कि समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में हम अपना योगदान करेंगे।वितरण कार्यक्रम में पंडरिया, स/लोहारा,बोड़ला तथा कवर्धा विकासखंड के सदस्य सम्मिलित हुए।
आदित्य श्रीवास्तव
जिला कार्यकारिणी सदस्य

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार