Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक…मोदी के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के बीच साय और रमन के साथ बैठने की स्थिति ने छ. ग. की राजनीति में हलचल मचा दी है

। राजनैतिक विश्लेषक अपने अपने हिसाब से फ़ोटो के मायने निकाल रहे है कुछ सांय सांय सरकार में फेरबदल के संकेत दे रहे तो कोई रमन के कद में इजाफा बता रहे । बहरहाल मोदी के पारिवारिक मिलन की इस बेला की फ़ोटो बिन कहे ही बहुत कुछ कह गई है । छत्तीसगढ़ की राजनीति के कुछ नवांकुरित नेता रमन सिंह के कद को कम आंकते अपनी दुकानदारी चमकाए रखने के फिराक में रहते है । ऐसे नवांकुरित नेताओ के लिए भी कुर्सी के बहाने एक संकेत छोड़ गए कि शेर की बगल में शेर ही बैठ सकता है । मोदी जब नए सीएम साय से मिले तो बीच में इतनी दूरी रखी कि लगा मानो राजनीतिक सोशल डिस्टेंसिंग का नया प्रोटोकॉल जारी हुआ किंतु जैसे ही पूर्व सीएम डॉ. रमन से मुलाकात की बारी आई तो साथ बैठा लिए भई पुरानी यारी में इतनी दूरियाँ अच्छी नहीं लगती।
मोदी डॉ रमन और साय के फोटो की चर्चा को सुन गोबरहीन टुरी कहती है महराज साय हर त राजनीति के नवा फिलम के हीरो हावय त कइसे पुराना फिलम वाले चैनल चालू हो गय । ये कइसन बात हावय नया वाला सांय सांय से दुरिहा अउ पुराना वाले डॉ ले पुराना वाले प्यार और करीबी समझेव नई अइसन काबर ?
गोबरहीन की बात सुन माथा चकराया जरूर फिर बोला तू नई जानती राजनीति में न कोई प्यार नया होता न कोई प्यार पुराना होता है बस समय का फेर होता है। फिर भी फ़ोटो पॉलिटिक्स का लब्बोलुआब यही है कि साय को भले ही पद मिला गया है किंतु इज्ज़त की स्क्रीन पर अब भी रमन सिंह का ही कब्जा है ।
राजनीति में कुर्सियाँ सिर्फ बैठने के लिए नहीं होती कभी-कभी संकेत देने के लिए भी होती हैं लेकिन मोदी मोदी है उसके संकेत को समझना इतना आसान भी नही इसलिए समय का इंतजार करो कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में आगे क्या बवाल और धमाल होने वाला है ।
चलते चलते –

चिल्फी आरटीओ बैरियर में लठैतों के आतंक और इंट्री के नाम पर वसूली की चर्चा पर अफसर लगाम क्यों नही लगा पा रहे ? बैरियर से राजधानी तक हिस्से के बंटवारे की चर्चा कोरी अफवाह है या अफवाह में कोई सच्चाई ?

और अंत में –
कितना मुस्किल है इस अंदाज में जिंदगी भर सब्र करना,
तुम ही से फासला रखना है और तुम्ही से इश्क करना है ।
#जय_हो 02 दिसम्बर 2025 कवर्धा(छात्तीसगढ़)

  • Related Posts

    हिंदू धर्म में माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का महत्व

    Hindu Rituals: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे पूजा-पाठ हो, कोई शुभ कार्य हो या मंदिर दर्शन, इस दौरान माथे पर…

    Read more

    कालाष्टमी 2026: कौन हैं काल भैरव जिन्होंने ब्रह्मा जी का काटा था सिर?

    Kalashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव के रौद्र और अत्यंत…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….