
जैसे फूहड़ गानो व देर रात तक बजते कान फोड़ू दिल की धड़कन रोकते DJ व धुमाल को लेकर सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है । सोशल मीडिया के बाद अलसाई नीद में सोया पुलिस विभाग जाग कार्यवाही करने तो लगा है । वैसे राजनैतिक दृष्टिकोण से VVIP जिला होने से सब यहां अपनी ही मस्ती में मस्त है । कहावत है कानून अंधा होता है पर यहां तो बहरा भी हो चला है। जिसे कान फोड़ू DJ धुमाल और कोतवाली के सामने फूटते फटाके की आवाज सुनाई नही पड़ती किंतु जब किसी विशेष की शान्ति में खलल पड़ जाय या सोशल मीडिया में कोलाहल मचे तो कोलाहल अधिनियम का खयाल आया जाता है और फिर शोसल मीडिया के वीडियो के जरिये गुनहगारों की तलाश होती है कार्यवाही भी दिखती है ।
ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों के साथ इंदौर में छेड़छाड़, वर्ल्ड कप मैच से पहले सामने आया मामला – IMNB NEWS AGENCY
न्यायालय के आदेशों की उड़ाती धज्जियो के बीच कान फोड़ू डीजे, लगातार बजते धुमाल और शराबी नशेड़ी भक्तों के बेलगाम डांस , अश्लीलता से परिपूर्ण धुन से सिर दुखने लगता है । आज कल के युवाओं में अब वर्दी का खौफ नही रह गया , वर्दी वाले रोकने पहुंच जाय तो अपने बाप के रसूख के दम पर वर्दी का अपमान और हुज्जत बाजी करने से नही चूकते । बाप की कमाई और रसूख के सहारे वर्दी के डर को मस्ती और उल्लास के चुल्लू भर घमंड में डुबो देना चाहते हैं क्योंकि उनके पास रसूखदार बाप है । जिसकी किसी न किसी नेता से पहचान निकल ही आएगी , वर्दी पर रुतबा ओ रुआब झाड़ने के लिए ।
लपरहा टुरा कहता है देख महराज देर रात तक बजते DJ धुमाल को लेकर लोग खाँमखां नाराज हो जाते हैं। इतना नाराज तो लोग देश के बदहाल होते हाल , बढ़ती महंगाई , मुफ्तखोर बनाती योजनाओं , सरे आम बकी जाती गालियां , नशा खोरी , बेटियों की लुटती अस्मत , अमीरों के कर्ज के बोझ तले डूबते बैंकों के हाल पे बवाल नही मचाते हैं जितना एक DJ और धुमाल बजने को लेकर बवाल मचाये हुए है ।
वैसे लपरहा की बात भी सही है खैर दिवाली के कान फोड़ू फाटकों की गूंज से छुटकारा मिला और जिंदगी कहने को शांति वाली पटरी पर लौटने लगी है । लपरहा के साथ चर्चा चल ही रही थी कि गोरहीन टुरी भी पहुंच गई और सोशल मीडिया में मचे DJ और धुमाल के बवाल को लेकर गोबरहीन टुरी कहती है महराज तय काबर टेंशन लेथस नवा नवा जवान होत लइका हावय थोड़कुन नाच गा लिहि अउ मस्ती मजा कर लिहि अब एमा तोर एकाध रात की नीद खराब हो जाही अउ कानफोड़ू DJ धुमाल के झनक मतबल बेस की झंकार ले एकाध झन ल को हार्ट अटैक आ जाहि त कउन सा पहाड़ टूट जाही , अटैक के इलाज बर अउ सबके स्वास्थ्य के चिंता बर ही त सरकार आयुष्मान भारत योजना लाय हे मुफत मा 5 लाख तक के इलाज अउ 1000 महतारी वंदन में देवत हे कउनो मत मुर गए त काठी माटी के चिंता घलो सरकार ल हावय अउ आदमी ल का चाही भला बता ? वइसे भी बेचारा DJ धुमाल वाले मन करोना दाई के चक्कर मे अब्बड़ पेराय हे काम धंधा बन्द रहीस बेरोजगार हो भुखमरी म जीवन यापन करत रहीस । त महराज ये गोहर पाड़े बर छोड़ अउ DJ धुमाल के मजा ल ले ।
गोबरहीन की बातों में दम तो है वैसे भी ये देश ऐसा ही है जहां कानून किताबो की शोभा बढ़ाते है या विरोधियों को निपटाने के काम आते है (विरोधियों के निपटाने की बात से याद आया कका भी आज कल राग अलापत हे मोदी अउ शाह दिवाली में बेटे ले मिलन नही दिस ) । कानून की कई धाराएं तो वाकई में कभी कभार बड्डे साहब की बत्ती पड़ जाय तो टारगेट पूरा करने के काम आ जाता है ,नही तो जांच अभियान के नाम पर साल भर वसूली और जेब गरम करने के काम । जैसे गुटखा पाऊच , सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान , शराब पीना सब कानूनन निषेध है । रात में 10 बजे के बाद DJ , धुमाल के बजाने उसकी आवाज की तीव्रता सब पर कानूनन रोक है , पर कोई रुकता है क्या ? कोई किसी को रोकता टोकता है क्या ? नही ना फिर आप काहे अपना ब्लड प्रेशर बढ़ाये जा रहे है । खाखी को VVIP ड्यूटी , जुंआ पकड़ने से फुर्सत मिले और कान में ठूंसे ईयर फोन से छुट्टी मिले तो DJ का कानफोड़ू अश्लील गाना सुनाई भी पड़े । जनाब ये अजीब शहर है जहां गूंगो से कहा जाता है बहरो को पुकारो । वैसे भी जिसमे है दम वो कानून को जेब मे रख कर घूमता है , तो उसे रोकने वाले का पता किसी को मालूम हो बताइएगा जरूर ।
चलते चलते :-
(1) कबीरधाम में जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार मिशन बनाने वालों पर होगी कार्यवाही या मिठाई के डब्बे के बोझ तले दब जाएगी फाइल ?
(2) चिल्फी बैरियर के साहब की मोबाईल लोकेशन की जांच हो तो किंतने दिन रहे बैरियर में खुल जाएगी पोल ? किंतु रिश्वत के दौर में कौन करेगा जांच ?
और अंत में:-
बोलने वाले की ही इज़्ज़त निगल जाती है ,
जीभ जब तमीज से आगे निकल जाती है ।
#जय_हो 25 अक्टूबर 2025 कवर्धा (छत्तीसगढ़)









