Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई — देर रात डीजे धुमाल बजाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू

*देर रात तेज आवाज में डीजे धुमाल बजाने पर वाहन व साउंड सिस्टम जप्त, अन्य संचालकों को कड़ी चेतावनी।*

दिनांक 25.10.2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि दर्रीपारा तालाब के पास अकरम धुमाल पार्टी द्वारा रात लगभग 1.30 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे धुमाल बजाया जा रहा है। सूचना पर थाना कवर्धा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां माजदा वाहन क्रमांक CG-25-T-1066 में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर अत्यधिक तेज ध्वनि में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे आसपास के नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण, नींद में बाधा और असुविधा हो रही थी।

मामले में अग्रिम कार्यवाही कर वाहन चालक चन्द्रकांत मधुकर पिता अमरू मधुकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम केशडबरी, चौकी देवरबीजा, थाना साजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) के विरुद्ध धारा 3, 5, 15 छ.ग. कोलाहल अधिनियम 2000 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 208(2)(3), 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन एवं डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया गया।

जप्त धुमाल सिस्टम और वाहन को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर व डीएसपी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या धुमाल बजाना प्रतिबंधित है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अब सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कल देर रात तक बजने वाले अन्य डीजे व धुमाल की भी पहचान की जा रही है, जिनके विरुद्ध शीघ्र ही कार्यवाही होगी।

कबीरधाम पुलिस की आमजन से अपील है कि त्यौहार, विवाह या धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और कानून का पालन करते हुए डीजे या धुमाल का उपयोग करें। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को अत्यधिक परेशानी होती है। पुलिस नागरिकों की शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, अतः सभी से अनुरोध है कि नियमों का पालन कर सहयोग करें ताकि समाज में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!