Ro no D15139/23

नर सेवा ही नारायण सेवा है।* सीनियर सिटीजन समिति ने बांटे जूते-मोजे, कॉपियां और ‘मेरी पहली पुस्तक-पहाड़ा

58 सदस्यों ने जुटाए 21 हजार रुपए; डीईओ बोले- समाजसेवी संस्था की पहल अनुकरणीय, एडीशनल एसपी ने भी बच्चों का बढ़ाया हौसला

कवर्धा से करीब 12 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत श्रेणी की तलहटी में बसा सरोदा जलाशय से सटा वनांचल गांव मंडलाकोन्हा में अभावग्रस्त व वंचित वर्ग के निवासरत हैं जहां कवर्धा सिनियर सिटीजन समिति के सदस्यों ने उनके बच्चों को शैक्षिक सामग्रियां एवं अच्छी गुणवत्ता युक्त जूते – मोजे उपलब्ध कराए । गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में अध्ययनरत 64 विद्यार्थियों को सीनियर सिटीजन समिति की ओर से अच्छी गुणवत्ता के जूते-मोजे, अभ्यास पुस्तिकाएं और पेन, पेन्सिल्स, ईरेजर्स, शार्पनर्स आदि लेखन सामग्रियां वितरित की गई। इसके साथ ही डॉ. अनुशिका यदु की ओर से सभी बच्चों के लिए फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) का महत्वपूर्ण शैक्षिक टूल ‘मेरी पहली पुस्तक-पहाड़ा’ भी उपलब्ध कराया गया। मंडलाकोन्हा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय बाहुल्य गांव है। यहां 62 परिवार रहते हैं और आबादी करीब 200 है। गांव में रहने वाले अधिकांश परिवार वंचित और अलाभित वर्ग से हैं। शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंडलाकोन्हा, भेलवाटोला और पड़रीपथरा के बच्चे पढ़ते हैं। इनमें 60 विद्यार्थी विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से बैगा बच्चे हैं, जबकि चार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा, सहायक संचालक यू.आर. चंद्राकर, नीलेश चंद्रवंशी एवं सतीश कुमार यदु एम.आई.एस, प्रशासक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीईओ वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की अपील पर समाजसेवी संस्था द्वारा विद्यार्थियों को फुटवियर उपलब्ध कराने की पहल अनुकरणीय है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्यों को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए शिक्षा और साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को जरूरी बताया। अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति नियमित रहने और उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के लिए शैक्षिक और उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने में समिति के 58 सक्रिय सदस्यों ने सहयोग किया। सदस्यों ने करीब 21 हजार रुपए की राशि दान के रूप में जुटाई। समिति के पदाधिकारी और दो दर्जन से अधिक सदस्य स्वयं मंडलाकोन्हा पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से जूते-मोजे पहनाए, माथे पर गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया और अच्छी तालीम हासिल करने की सीख दी। समिति के सदस्यों ने बच्चों से कहा कि संसाधनों की कमी पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। मेहनत और नियमित अध्ययन से वे अपने गांव और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। समिति ने भविष्य में भी विद्यालय में आने और बच्चों के बीच इसी तरह सहयोग करने की बात कही।

 

समिति के कार्यक्रम के दौरान नियमित भ्रमण पर निकले एडीशनल एसपी अमित पटेल भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक समिति की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पालक-शिक्षक, संकुल प्राचार्य खैरबना कला दयाशंकर साहू, विद्यालय प्रमुख जगदीश चौधरी, सिन्हा जी और संकुल समन्वयक विजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एन.के. यदु और आर.के. भूआर्य ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। सीनियर सिटीजन समिति ने ‘बाल देवो भव’ की भावना को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बैगा बाहुल्य और प्राकृतिक सौंदर्य से अच्छादित मंडलाकोन्हा जैसे दुर्गम पहाड़ी के उस पार गांव में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाई की सामग्री देना केवल वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से दूर बच्चों तक सहयोग पहुंचाने की पहल भी रही। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन समिति अध्यक्ष मदन तम्बोली, कोषाध्यक्ष बलदाऊ प्रसाद सोनी, संस्थापक सदस्य श्याम सुंदर जैन सहित सहसचिव प्रभाकर शुक्ला, उपाध्यक्ष मुरली सिंह ठाकुर व उपाध्यक्ष सतीश यदु, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज सिंह ठाकुर, एनके चंद्रा, सोमप्रकाश वर्मा, प्रफुल गुप्ता, रजिंदर सिंह छाबड़ा, अशोक देवांगन, राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, सियाराम महोबिया, हरि प्रसाद शुक्ला, एसके नवीन, रामशरण चंद्रवंशी, गुरु प्रसाद शर्मा, विजय सिंह, राजेश पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप”

    स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोकसंस्कृति धमतरी, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला,…

    Read more

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम