Ro no D15139/23

हार नहीं मानी, आखिरी दम तक दौड़े सेतू मिश्रा, बिहार के लाल ने भारत की झोली में डाला गोल्ड

Bihar News: (धर्मनाथ प्रसाद की रिपोर्ट) भारतीय एथलेटिक्स के लिए चीन से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की मिक्स्ड रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है. चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के मोतिहारी निवासी एथलीट सेतू मिश्रा की भूमिका बेहद अहम रही. सेतू ने अपनी शानदार दौड़ और मजबूत रणनीति से भारतीय टीम को जीत की राह दिखाई.

आखिरी दौर में सेतू ने बदला रेस का रुख

भारतीय टीम के लिए सेतू मिश्रा ने एंकर लेग की जिम्मेदारी संभाली. यह रेस का सबसे दबाव वाला हिस्सा माना जाता है. उस समय चीन की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे रही थी.

सेतू ने धैर्य बनाए रखा और अपनी रफ्तार से विरोधी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ बैटन आगे बढ़ाई. इसके बाद भारतीय धावक निधि ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिला दिया.

रेस के अंतिम समय में भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी, लेकिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने बाजी पलट दी और पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया.

बिहार में खुशी की लहर

सेतू मिश्रा की इस उपलब्धि से बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने सेतू को बधाई दी और उनकी सफलता को राज्य के लिए गौरव बताया.

इसके अलावा बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह और एथलेटिक्स कोच हारुन अंसारी ने भी सेतू मिश्रा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं.

मेहनत और लगन का मिला बड़ा इनाम

मोतिहारी के सेतू मिश्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

  • Related Posts

    बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली, फिर खुद दी जान, वीडियो में देखें पूरी घटना

    Pragya Mishra Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. आलमबाग के श्रृंगार नगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर स्थित एक बैंक के…

    Read more

    सीबीआई करेगी आइ-पैक कार्यालय में इडी रेड मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिये संकेत

    कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को महानगर में आइ-पैक कार्यालय में इडी की छापेमारी से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल