Ro no D15139/23

सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम एक ही स्थान पर मिल रहा आवश्यक मार्गदर्शन और समयबद्ध समाधान समय और धन दोनों की हुई बचत, श्री चीन्हा राम को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र

कोरबा 31 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु केंद्र सुशासन की प्रभावी कड़ी बन रही हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु केंद्रों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं जनोपयोगी सेवाओं के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है। निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित होने से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी श्री चीन्हा राम (पिता श्री छेरकु) को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अभाव में उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समाधान की उम्मीद लेकर वे सेवा सेतु केंद्र, भैंसमा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आवश्यकता से संबंधित जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उन्हें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित औपचारिकताओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आवेदन के पश्चात उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त होने से श्री चीन्हा राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें काफी समय और आर्थिक व्यय होता था तथा प्रक्रिया भी जटिल महसूस होती थी। लेकिन अब एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक सहज, सरल और पारदर्शी ढंग से पहुंच रही हैं।
श्री चीन्हा राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र जैसी जनहितकारी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

  • Related Posts

    सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं को और प्रभावी बनाएं, महिलाओं को मिले 24×7 त्वरित सहायता: डॉ. ममता साहू

    महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया धमतरी सखी सेंटर का औचक निरीक्षण*   *साइबर सुरक्षा व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश*   रायपुर, 31जुलाई…

    Read more

    सहकारिता के माध्यम से कृषि में तकनीकी क्रांति: धमतरी बना देश का पहला जिला, 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा

    राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुआ धमतरी, किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने का बना राष्ट्रीय मॉडल*   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने कृषि के आधुनिकीकरण…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल