Ro no D15139/23

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

 

*- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*

 

*- 570 से अधिक सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर कराई गई उपलब्ध*

 

*- कार्यों में लाएं एकरूपता, जनमानस का बढ़ेगा विश्वास*

 

*- समन्वित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य, सेवा सेतु कार्यों में लाएं गति*

 

राजनांदगांव 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन जनमानस के जीवन को आसान बनाने के लिए कार्य कर रही है। जिसमें हमारी भागीदारी होना चाहिए। जनमानस के हितों के लिए सभी को प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना से नागरिकों को बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी सेंटर संचालक को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथ्या एवं भ्रामक खबरें फैलाने वाले तथा कार्य में लापरवाही करने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र संचालक समाज एवं देश के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल की गई है। जिसमें प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिक तक सरल, त्वरित व डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, राजस्व सहित 570 से अधिक सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई हैं।

कलेक्टर ने सीएससी सेंटर के सुचारू संचालन के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति, निवास सहित अन्य सेवाओं में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज की सूची बनाकर नागरिकों को जानकारी दें। जिससे कार्यों में एकरूपता आएगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी संचालक बेहतर तरीके से कार्य करें तथा इस बात का ध्यान रखें कि नागरिकों के प्रकरणों का निरस्तीकरण न हो। उन्होंने सभी एसडीएम को आधार सेवा पोर्टल के तहत लंबित प्रकरणों तथा निरस्त प्रकरणों की समीक्षा करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह सेतु से आवागमन मजबूत बनता है, उसी तरह जनमानस की सेवा के लिए सभी समन्वित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करेंगे एवं सेवा सेतु कार्यों में गति लाएं। एसडीएम एवं तहसीलदार सेवा सेतु के कार्यों की समीक्षा करें एवं इस कार्य को बेहतर बनाएं। कलेक्टर ने आधार, सेवा सेतु, सामान्य सेवा केन्द्र संचालकों से बात की तथा उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए पटवारी आवेदनकर्ता को फोन लगाएं एवं संदेश भी भेज सकते हैं, जिसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कार्यशाला में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर आधार श्री प्रभात सिंह ने कहा कि सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी निष्ठापूर्वक कार्य करें। दस्तावेजों का आकलन एवं सत्यापन कर अपलोड करें। कार्यशाला को यूआईडीएआई हैदराबाद श्री खुर्शीद आलम, आधार राज्य मैनेजर श्री प्रभात सिंह, सीएससी राज्य प्रमुख श्री जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नीरज हरदेव, राजपत्र कार्यालय के श्री पवन आईन्ड, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय एवं अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला ई-डिस्ट्रिक प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले तीन सेवाएं-राजस्व, नगरीय, पंचायत क्षेत्र में सेवाएं दी जा रही थी। जिसका दायरा बढ़ाकर विभिन्न विभागों को शामिल करते हुए 570 सेवाएं दी जा रही हैं। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं सरलता पूर्वक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से तीनों जिलों में आवेदन तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, सहायक जिला ई-प्रबंधक श्री आशीष स्वर्णकार, जिला आधार समन्वयक श्री अंकित सिंह एवं अन्य अधिकारी सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार