Ro no D15139/23

शेखर कपूर ने बताया एआई का भविष्य में कलाकारों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा

निर्देशक शेखर कपूर अक्सर एआई के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने एआई अभिनेत्री टिली नॉरवुड को लेकर बात की।

निर्देशक शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर टिली नॉरवुड की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ज्यादातर लोगों ने टिल्ली नॉरवुड (एआई अभिनेत्री) का नाम सुना होगा। इस तस्वीर में वह अपनी पहली फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद है, लेकिन असल में टिली को एआई द्वारा बनाया गया है। अगले साल आप उसे ओटीटी सीरीज में देखेंगे।”

निर्देशक ने बताया कि कई हॉलीवुड एजेंसियां टिली को साइन करने की कोशिश में हैं और एक्टिंग कम्युनिटी में इसे लेकर चिंता और गुस्सा है।

शेखर कपूर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि अब बॉलीवुड में क्या होगा? उन्होंने आगे सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “ये काफी हद तक स्टार्स पर निर्भर करेगा। अगर वे खुद को महंगा और एक्सक्लूसिव बनाएंगे, तो फिल्म बनाने वाले एआई विकल्पों की तरफ देखेंगे।”

निर्देशक का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो आप देखते हैं, उनमें अधिकतर एआई द्वारा बनाए गए हैं।

उन्होंने समझाते हुए लिखा, “दरअसल, मैं अब अपनी फिल्म ‘मासूम’ का सीक्वल बना रहा हूं, लेकिन एआई अभी शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह जैसे महान कलाकारों के स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है, लेकिन अगर हम मार्वल या बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों को देखें, तो तब डर, गुस्सा, क्रोध, या डांस जैसी मन की भावनाएं ज्यादा सीमित रहती थीं और फिल्मों में कपड़े और सेट ज्यादा जरूरी रहते थे।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया, “आप एक अभिनेता बदल सकते हैं, लेकिन बैटमैन या सुपरमैन का कॉस्ट्यूम नहीं बदल सकते हैं। इसलिए एआई पहला लक्ष्य हो सकता है, लेकिन एक्शन फिल्में, डांस सीक्वेंस और बड़े पैमाने की फिल्में एआई से नहीं बना सकते हैं।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “आपने जो अभी तक एआई में महाभारत या कुछ और देखा, वो पहली पीढ़ी जैसी ही है, जैसे इंटरनेट पर पुराने डायलॉग, लेकिन अब जो चीजें मैं देख रहा हूं, वो … सच में हैरान कर देने वाली हैं।”

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!