
दुर्गकोदल, शिवसेना नेता नंदलाल नरेटी ने बताया कि शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांव गांव गांव में भव्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी का जन्म उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा प्रदेश के कई ब्लॉक, जिलों में रैली निकाल कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई इसके बाद शिवसेना द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा दिनांक 4 अप्रैल 20 26 को प्रदेश स्तर पर रायपुर फूल चौक में निकाली जाएगी। एवं धर्म सभा किया जाएगा। इस धर्म सभा को शिवसेना के प्रदेश स्तरीय नेता एवं वरिष्ठ नेता मार्गदर्शित करेंगे। इस हेतु शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी किया जा रहा है गांव-गांव में बैठक कर भगवान श्री रामचंद्र जी के भक्तों को शोभायात्रा, धर्म सभा में रायपुर पहुंचाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं उत्साहित किया जा रहा है ।इस हेतु शिवसेना द्वारा दुर्गकोंदल में भी बैठक किया गया। आगे शिवसेना नेता नंदलाल नरेटी ने बताया कि दुर्गकोदल क्षेत्र से सैकड़ो शिवसेना कार्यकर्ता द्वारा स्वयं के संसाधन से गाजे बाजे, नर्तक दल के साथ रायपुर पहुंचेंगे। और 4 अप्रैल 2026 के रायपुर शोभा यात्रा, धर्म सभा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा, धर्म सभा को सफल बनाएंगे। इस हेतु शिवसेना ने समस्त राम भक्तों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में 4 अप्रैल 2026 को रायपुर फूल चौक सभा स्थल में पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य शोभायात्रा, धर्म सभा कार्यक्रम को सफल बनाएं।*








