Ro no D15139/23

नकटी पीड़ितों से मिले शिव सेना UBT के नेता ,रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले

रायपुर ,विधायकों के आलीशान बंगले बनाने हेतु जिस नकटी गांव में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा रात के अंधेरे में बुलडोजर लगाकर बिना उचित व्यवस्थापन, बिना उचित मुआवजा गरीबों के वर्षों से निवासरत घरों को बलपूर्वक नेश्तानाबूत कर दिया गया । शिवसेना इसका कड़ा विरोध करती है। शिवसेना ग्राम नकटी के पीड़ित ग्रामीणों के साथ है। वहां पीड़ित जनता के दुख तकलीफ को जानने एवं प्रशासन पीड़ित आम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने हेतु शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल ग्राम नकटी पहुंचकर वहां के वस्तु स्थिति से अवगत हुआ ।पीड़ितों से मिला, प्रत्यक्ष दर्शियों से चर्चा किया ।नकटी के तोड़फोड़ की घटना पर शिवसेना द्वारा कहा गया है कि यह घटना हमें राजशाही एवं अंग्रेजों के शासन काल की याद दिलाता है कि जब राजा एवं अंग्रेजों को जिस वस्तु की आवश्यकता होती थी तो राजा उस पर अपने हाथी भेज कर रौंदवा देता था। अंग्रेज अपना फौज भेज कर जुल्मों सितम कर वह जमीन खाली करवा लेता था। वही स्थिति आज छत्तीसगढ़ के नकटी ग्राम की हुई है ।जहां पर छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा अपने विधायकों के कॉलोनी बनाने हेतु रात को बलपूर्वक बुलडोजर चलाकर गरीबों के घरों को नेश्तानाबूत कर दिया गया है। शिवसेना का छत्तीसगढ़ की तथाकथित सुशासन वाली सरकार से यह प्रश्न है कि क्या विधायकों की कॉलोनी बनाने हेतु इस नकटी ग्राम के घरों को तोड़ना आवश्यक था। जबकि सरकार के पास इस आसपास, नया रायपुर, अन्य जगहों पर हजारों एकड़ जमीन खाली पड़ी है। सरकार चाहती तो विधायक कॉलोनी हेतु अन्य जगहों पर भी विधायक कॉलोनी का निर्माण हो सकता है। शिवसेना सरकार से मांग करती है कि ग्राम नकटी में जिनके मकान तोड़े गए हैं उनका उचित जगह पर उचित व्यवस्थापन किया जाए। उन्हें मूलभूत सुविधा दी जाए। तोड़े गए मकान का मुआवजा प्रदान किया जाए। बलपूर्वक रात के अंधेरे में बुलडोजर कार्यवाही करने वाले एवं कराने वाले अधिकारी ,कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान