Ro no D15139/23

सन्ना तहसील के 12 वीएलई को कारण बताओ नोटिस किया गया जारी

जशपुरनगर, 12 मार्च 2025/ अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने  जिला जशपुर के सन्ना तहसील अंतर्गत 12 ग्रामों के वीएलई को कृषक पंजीयन कार्य में रूचि नहीं लेने एवं कृषक पंजीयन के कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने की वजह से कारण बताओं नोटिस जारी कर 02 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिनमें सन्ना तहसील के ग्राम लोरो के किविल साय, ग्राम मरंगी के अनिल यादव, ग्राम लरंगा के शिवनारायण यादव, ग्राम पंडरापाठ के उमेश साहू, ग्राम महुआ के मुकेश यादव, ग्राम महनई के उदय यादव, ग्राम कोपा के रामनारायण यादव, ग्राम कवई के अलताफ हुसैन, ग्राम खखरा के राजेश यादव, ग्राम डुमरकोना की लीलावती यादव, ग्राम बेड़ेकोना के गोलेन साय और ग्राम बहोरा, भादू के कृष्ण राम शामिल है।

अपर कलेक्टर के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस कृत्य को शासन के अति महत्वपूर्ण योजना एवं शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए 02 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने की स्थिति में उनका लायसेंस सस्पेंड करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वीएलई की होगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार