Ro no D15139/23

कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

कृषक पंजीयन शिविर में अनुपस्थित रहने व पंजीयन कार्य में प्रगति नहीं लाने पर दी गई है नोटिस

जशपुरनगर 12 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बगीचा विकासखण्ड के कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री समीर भगत को किसानों का कृषक पंजीयन कार्य में प्रगति नहीं लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। श्री भगत के किसान पंजीयन शिविर में  अनुपस्थिति के कारण ग्रा.कृ.वि.अधि. क्षेत्र कुदमुरा एवं उसके आश्रित ग्रामों के किसान शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो रहे है। उनका यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। जो कि सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के सर्वथा विपरीत है। जिस हेतु कारण बताओ नोटिस जारी कर उक्त संबंध में  जवाब 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत सरकार द्वारा सभी किसानों का कृषक पंजीयन कराया जा रहा है तथा सभी ग्रा. कृ.वि.अधिकारियों की ड्यूटी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन पंजीयन कार्य करने हेतु लगायी गयी है किन्तु कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री समीर भगत द्वारा आज दिनांक तक उक्त कार्य को नहीं किया जा रहा है और न ही आप अपने कार्यालय के संपर्क में है। उनके द्वारा अपने क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया जा रहा है। 10 मार्च 2025 स्थिति में प्रगति शून्य है, 01.मार्च से  10 मार्च 2025 के मध्य केवल 01 दिन क्षेत्र में भ्रमण किए हैं। किन्तु उस दिन की प्रगति भी उनके द्वारा नहीं दी गई है।11 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत रनपुर में किसान पंजीयन का शिविर लगाया गया है जिसे कृ.वि.अधि. श्रीमती कुशलीना मिंज ग्राम पंचायत पंडरीपानी, कुदमुरा का भ्रमण कर रनपुर शिविर में उपस्थित थे तथा कृ.वि.अधि. श्रीमती कुशलीना मिंज के द्वारा सूचना दी गई है की श्री भगत भी कार्य में उपस्थित नहीं है।
उप संचालक कृषि जशपुर के कुदमुरा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री समीर भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। किन्तु उनके द्वारा आज दिनांक तक ना तो नोटिस का जवाब दिया गया और न ही कार्य में उपस्थित हुए। प्रतिदिन गूगल शीट के माध्यम से ग्रा.कृ.वि.अधिकारीवार रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है, जिसमें श्री भगत की प्रगति लगातार शून्य है। उनकी अनुपस्थिति के कारण ग्रा.कृ.वि.अधि. क्षेत्र-कुदमुरा एवं उसके आश्रित ग्रामों के किसान शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो रहे है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार