Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा जगमगाए श्रवण और सरफराज के सपनों के घर

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सौर ऊर्जा के माध्यम से देश के लाखों परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस योजना के अंतर्गत नागरिक न केवल अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में यह योजना तीव्र गति से क्रियान्वित हो रही है। राज्य शासन के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में नागरिक सौर ऊर्जा का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। कोरबा जिले में अनेक परिवारों ने इस योजना से प्रेरणा लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के ग्राम केराझरिया निवासी आर्किटेक्ट श्री श्रवण अजगल्ले ने अपने घर पर सोलर पैनल स्थापित कर बिजली बिल से मुक्ति पाई है। वे बताते हैं कि सौर ऊर्जा से अब घर की सभी जरूरतें पूरी हो रही हैं और हर महीने की बचत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी प्रकार कोरबा के खरमोरा निवासी श्री सरफराज अंसारी ने भी सौर ऊर्जा को अपनाकर अपने घर को स्वच्छ और हरित ऊर्जा से आलोकित किया है। उनका कहना है कि अब उनकी छत न केवल छाया देती है, बल्कि घर में रोशनी भी बिखेरती है।

  • Related Posts

    कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक को अपनाएं कृषक : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      *- विधानसभा अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला सह कृषक सम्मेलन में हुए शामिल* *- उन्नत खेती, प्रयोग व नवाचार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए…

    Read more

    सरकार के 12 वर्ष: धमतरी में विकास गाथा को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी

      *16 से 18 जून तक धमतरी बनेगा विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों का साक्षी* *केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का संगम, धमतरी में लगेगी भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी* *विकसित…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC