Ro no D15139/23

रजत महोत्सव-महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया बिटिया सम्मान कार्यक्रम

जगदलपुर विधायक और महापौर ने किया मेधावी छात्राओं को सम्मानित
 

जगदलपुर, 10 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बिटिया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में जगदलपुर के विधायक श्री किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की कल्पना को साकार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सम्मानित करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
विधायक श्री देव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा, हमारी बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के साथ नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर आधारित नुक्कड़ नाटक की सराहना की और जोर देकर कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है, जो भविष्य को अंधकारमय बना देता है। महापौर श्री संजय पांडे ने विभाग को बधाई देते हुए कहा, आज देश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे है। नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति है। कार्यक्रम में सभी ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसमें बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर और विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर जिले की दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंघारी, श्वेता बधेल, पार्षद आशा साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!