Ro no D15139/23

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट जिला कार्यालय आने वालों को लौटाया गया वापस

सीटबेल्ट एवं हेलमेट पहनने के लिए जिला प्रशासन हुआ सख्त

जशपुरनगर 10 सितंबर 2025/ सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रवैया दिखाते हुए बुधवार को जिला कार्यालय में नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की गई। जहां जिला कार्यालय में बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के आने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्य हेतु आने वाले नागरिकों को दुपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने की समझाइश देकर वापस लौटा गया। इस मौके पर जिला सेनानी नगर सेना विपिन किशोर लकड़ा ने भी जिला कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों को समझाइश दी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एवं समय सीमा बैठक में समस्त विभाग प्रमुखों तथा अधिकारियों को अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रवेश ना देने को निर्देश दिया गया है। आज प्रथम दिवस पर समझाइश देकर लोगों को हेलमेट पहनने को प्रेरित किया गया है पर आगामी दिनों में लगातार जांच कर लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट, सीटबेल्ट, इंश्योरेंस आदि ना होने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को भी सभी को प्रेरित करने के लिए सर्वप्रथम स्वयं सड़क सुरक्षा मानकों का पालन कर सीटबेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा है।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल