Ro no D15139/23

रजत जयंती रू समाज कल्याण विभाग द्वारा 19 दिसम्बर तक आयोजन किए जा रहे विशेष कार्यक्रम 16 दिसम्बर को किया गया जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान सम्मेलन का आयोजन

जिले के 75 वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित
02 वृद्धजनों को दिया गया श्रवण यंत्र

  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 12 से 19 दिसम्बर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जनसामान्य के समक्ष प्रदर्शित करना है।
इस विशेष सप्ताह के अंतर्गत 16 दिसंबर 2025 को समाज कल्याण जशपुर द्वारा जनक वृद्धाश्रम जशपुर नगर में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ हमारे समाज के अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन का अनुभव हमारे जीवन के लिए धारणीय एवं अनुकरणीय है। जीवन से मृत्यु तक शासन की योजनाओं, के अलावा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना इत्यादि के बारे में वरिष्ठ नागरिक को बताया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत एवं पार्षद श्रीमती शैलेन्द्री यादव द्वारा जिले के 75 वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित 02 वृद्धजनों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
समाज कल्याण जशपुर के श्री धर्मेंद्र कुमार साहू द्वारा 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का संक्षिप्त व्याख्यान दिया गया। साथ ही सियान हेल्पलाइन 155326 के बारे में बताया गया।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?