Ro no D15139/23

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज से जुड़े सिंधी समाज : साईं मसंद

समाचार दिनांक १९ सितम्बर २०२५

सेंट्रल सिंधी पंचायत, वार्ड पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं की संयुक्त बैठक को किया सम्बोधित

मांढर वाली माता के जन्मोत्सव में हुए शामिल

*रायपुर। ज्योतिर्मठ के वर्तमान शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज द्वारा देश के चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व में गठित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन परम धर्म संसद १००८ के संगठन मंत्री, सिंधी समाज के प्रख्यात संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब १६ व १७ सितम्बर को बिलासपुर के दो-दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने १६ सितम्बर को वहां आयोजित मांढर वाली माता के जन्मोत्सव में भाग लिया तथा १७ सितम्बर को सेन्ट्रल सिंधी पंचायत, वार्ड पंचायतों, समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।*
उन्होंने इस अवसर पर सिंधी समाज के संतों एवं नेताओं को देश, धर्म व जगत के कल्याण के साथ-साथ अपने सिंधी समाज के वर्तमान एवं भविष्य को सुखद व सुरक्षित बनाने हेतु ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ के वर्तमान जगतगुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज से जुड़ने के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। साईं मसन्द साहिब ने बताया कि ढाई हज़ार वर्ष पूर्व आदिशंकराचार्य महाराज ने उनके द्वारा स्थापित चारों पीठों के दायित्व विभाजन में सिंध वासियों का दायित्व ज्योतिर्मठ के अंतर्गत निर्धारित किया हुआ है।
उन्होंने कहा कि वस्तुत: मानव जीवन का व्यक्तिगत चाहे सामाजिक प्रत्येक कार्य सनातन वैदिक ज्ञान के अनुरूप होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सनातन वैदिक ज्ञान जहां मानव जीवन को सुखमय और आनन्दमय बनाने हेतु जल, थल व नभ से सम्बंधित उसकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु दार्शनिक, वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक उपाय सुझाता है वहीं उसके मूल उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। शंकराचार्य सनातन वैदिक ज्ञान की कथनी व करनी के सर्वोच्च आदर्श होते हैं। अतः हमें शंकराचार्यों के सानिध्य का लाभ लेना होगा।
दो दिवसीय प्रवास में उन्होंने बिलासपुर निवासी पुराने साथियों पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध संस्कृत भाषा विदूषी डॉ. पुष्पा दीक्षित, ज्योतिर्मठ एवं द्वारका मठ दो पीठों के शंकराचार्य रहे ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद महाराज के पटु शिष्य हरीश साहा, प्रसिद्ध गौभक्त विपुल शर्मा एवं कुछ अन्य साथियों से भी भेंट कर परम धर्म संसद १००८ के चल रहे देशव्यापी गौ प्रतिष्ठा एवं अन्य अभियानों की सफलता हेतु गंभीर चर्चा की। बिलासपुर में साईं मसन्द साहिब जी का अनेक स्थानों पर भावभीना सम्मान किया गया।
_______________________________

✍️मयंक मसंद, प्रवक्ता, मसंद सेवाश्रम रायपुर

समाचार के साथ सम्बंधित चित्र संलग्न हैं।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का जिला प्रशासन ने किया स्वागत

      राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा के आज डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान जिला प्रशासन ने स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर …

    Read more

    सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांच और सर्जरी

      16 अगस्त से 5 सितंबर तक विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर संचालित होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर आंख, कान, प्लास्टिक सर्जरी, दंत उपचार और महिलाओं के कैंसर की होगी निःशुल्क जांच…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR