Ro no D15139/23

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर SIR 2026 की बैठक संपन्न

धमतरी, 21 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56–सिहावा, 57–कुरूद एवं 58–धमतरी की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय धमतरी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन उपरांत मतदाता सूची की प्रति संबंधित दलों के पदाधिकारियों को वितरित की गई।
बैठक में निर्वाचन अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की संपूर्ण प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों के निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन का कार्य पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि पुनरीक्षण अवधि में मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की कार्यवाही की गई। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है अथवा जो विवाह या अन्य कारणों से संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र में निवास नहीं करते, उनके नाम नियमानुसार विलोपित किए गए। साथ ही अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से भी आवेदन प्राप्त किए गए।
उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन के समय जिले में कुल 5,97,789 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,95,579 पुरुष, 3,02,207 महिला एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल थे।
21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 6,06,042 हो गई है। इनमें 2,99,214 पुरुष, 3,06,824 महिला एवं 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
इस प्रकार कुल 8,253 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें पुरुष मतदाताओं में 3,635, महिला मतदाताओं में 4,617 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं में 1 की वृद्धि हुई है। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 7,550 नए मतदाता जोड़े गए एवं 1,409 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार सुधार सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं